अल्मोड़ा- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवम् वर्तमान लोकसभा सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर महिला कांंग्रेस अल्मोड़ा ने जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया तथा केक काटकर राहुल गांधी जी की दीर्घायु की कामना की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि राहुल जी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।आज उनके जन्मदिन पर महिला कांग्रेस उनके दीर्घायु की कामना करती है।कार्यक्रम के पश्चात महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने जरूरतमंद पांच परिवारों को स्वप्रयासों से राशन भी उपलब्ध करवाया।कार्यक्रम में महिला कांंग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी,प्रदेश महामंत्री प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल,तारा तिवारी,हेमा तिवारी आदि उपस्थित रहे।