महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण पंत के जसपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं बैठक का आयोजन करके आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर समीक्षा की गई श्रीमती किरण पंत ने कहा कि 2022 में उत्तराखंड पुनः भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और युवा मुख्यमंत्री के रूप में  पुष्कर सिंह धामी द्वारा जो निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं उन को देखते हुए उत्तराखंड की जनता पुनः भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन देगी एवं महिला मोर्चा लगातार हर जिले में इसी प्रकार समीक्षा बैठक करेगी इस कार्यक्रम में जसपुर महिला मोर्चा नगर मंत्री अनु सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सोनिका  चौहान सुधा गोस्वामी नारी रक्षा सेवा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रजापति युवा नेता अमित बग्गा जसप्रीत सिंह अनिल कुमार आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।