विगत दिनों से चल रही मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद कल विधि विधान के साथ मां दुर्गा को विदाई दी गई है।  इसके पश्चात दुर्गा महोत्सव समिति चौहान पाटा ने एक बैठक करके सभी का आभार व्यक्त किया। समिति के सचिव मनीष जोशी ने कहा की हमे सहयोग करने के लिए वह सभी राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, व्यापारियों, आम जनमानस विद्युत विभाग, साउंड सर्विस और मीडिया कर्मियों का उनकी समिति तहे दिल से आभार व्यक्त करती है। नवरात्रों में जो उन्हें सहयोग मिला है उसके लिए वे सदा सबके आभारी रहेंगे और आशा करते हैं इसी तरह भविष्य में भी उन्हें सभी का सहयोग मिलेगा। जोशी ने कहा की जनता के सहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम को आने वाले समय में और भव्य रूप दिया जाएगा जिससे समाज में कुरीतियों को खत्म कर सत्य और शांति व्यवस्था बने रहे तथा सुख समृद्धि और भाईचारा बना रहे ऐसी कामना हमारी समिति करती है। बैठक में अध्यक्ष हेम तिवारी, सचिव मनीष जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष दिनकर भट्ट, उपाध्यक्ष अरुण रौतेला, सूरज वाणी, पूरन नाथ गोस्वामी, कोषाध्यक्ष गोविंद बल्लभ जोशी, उपसचिव इंदर गोस्वामी,
राकेश जोशी, परितोष जोशी, मनोज नाथ, अशोक गोस्वामी, राहुल गोस्वामी, सोनी, बालम, दर्शन आदि सदस्य मौजूद रहे।