दशहरा 2022 के आयोजन के लिये दशहरा महोत्सव समिति 2022

की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति से गठन कर लिया गया है। नगर पालिक परीषद में आयोजित बैठक में अध्यक्ष पद में अजीत सिंह कार्की, मुख्य संयोजक के पद पर कैलाश गुरुरानी, उपाध्यक्ष दीपक साह, किशन लाल, सचिव मनोज सनवाल, उपसचिव वैभव पाण्डे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य सांस्कृतिक संयोजक धर्मेन्द्र बिष्ट और मीडिया प्रमाण दीप जोशी चुने गये। अध्यक्ष अजीत कार्की ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना के कारण दशहरा महोत्सव का आयोजन सूक्ष्म रूप से किया गया। इस बार पुनः अल्मोडा का दशहरा महोत्सव भव्य रूप से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक दीप लाल साह और संचालन मनोज सनवाल द्वारा किया गया।

बैठक में श्री अमरनाथ नेगी, डी.सी.बी. अध्यक्ष ललित लावाल, दीप सिंह डागी, विनोद वैष्णव, अशोक पाण्डे, यूसुफ तिवारी, मनीष जोशी, सभासद मोनू साह आदि उपस्थित थे ।