उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में देश के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से 32वां स्थान प्राप्त हुआ है। पिछले साल इस सूची में उन्हें 61वां स्थान मिला था, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार छलांग लगाते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता और कार्यों के दम पर इस स्थान को प्राप्त किया।
इस उपलब्धि पर भाजपा समर्थक मंच के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता मुख्यमंत्री की कड़ी मेहनत, समर्पण और निष्ठा का परिणाम है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया, जो राज्य की प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित हो रही हैं।
भा.ज.पा. समर्थक मंच ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को कोटिश: बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड का विकास निरंतर गति पकड़ रहा है और उनका यह सम्मान देशभर में राज्य का गौरव बढ़ाता है।