By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने जाना महिला किसानों का हाल, साझा किए उन्नत खेती के उपाय
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डताजा खबर

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने जाना महिला किसानों का हाल, साझा किए उन्नत खेती के उपाय

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 5, 2025 9:47 am
कपिल मल्होत्रा
8 months ago

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा चौखुटिया ब्लॉक के दिगौत गांव में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला किसानों की प्रमुख चुनौतियों को समझा गया तथा उन्नत खेती की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने की। उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शोध के माध्यम से समाधान का आश्वासन दिया।

किसानों ने बताया कि सिंचाई की उचित व्यवस्था, जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा, उन्नत बीजों की अनुपलब्धता और समय पर खाद व रसायनों की कमी उनकी प्रमुख समस्याएं हैं। अभियान की नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्रा जोशी ने कहा कि महिला किसानों को सशक्त बनाकर ही राज्य की कृषि व्यवस्था को बदला जा सकता है।

कार्यक्रम में किसानों को पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उपयुक्त फसलों जैसे मंडुआ, मादिरा और लाल धान की उन्नत किस्मों की जानकारी दी गई। मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मृदा नमूना विश्लेषण, तथा कुरमुला नियंत्रण के लिए लाइट ट्रैप तकनीक पर भी प्रकाश डाला गया। वैज्ञानिक डॉ. दिनेश चंद्र जोशी ने मंडुआ उत्पादन व ‘वीएल मंडुआ 400’ नामक नई किस्म के बीज किसानों को वितरित किए और पारंपरिक छिंटकवा विधि के बजाय रोपाई विधि अपनाने की सलाह दी।

अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने अल्मोड़ा और चमोली जिलों के 36 गांवों का भ्रमण कर 558 किसानों से संवाद किया। सल्ट ब्लॉक में मंडुआ, मिर्च, अदरक, हल्दी, कुल्थी आदि फसलों की उन्नत किस्मों व रोग-कीट प्रबंधन पर चर्चा की गई। स्थानीय पीली मिर्च ‘डाडा’ की समस्याओं पर तकनीकी सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

जोशीमठ के पांच गांवों में 146 किसानों से संवाद कर ड्रोन तकनीक, युवा प्रवासन, और फसल बीमा योजना पर जानकारी दी गई। साथ ही, चप्पन कद्दू, मटर, प्याज आदि की उन्नत रोपण सामग्री और खरीफ फसलों का तकनीकी साहित्य वितरित किया गया।

संस्थान किसानों के साथ मिलकर कृषक सहभागी मंडुआ बीज उत्पादन योजना पर भी कार्य कर रहा है, ताकि बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

Previous Article Sah-Chaudhary Community Submits Memorandum to Almora’s First Mayor Ajay Verma
Next Article Scientists Engage Women Farmers Under ‘Viksit Krishi Sankalp Abhiyan’ Discussions Held on Advanced Farming Techniques and Challenges in Hilly Regions
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

2 days ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

2 days ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

2 days ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account