अल्मोड़ा,
माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय परिसर, अल्मोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम, वृहद वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीकांत पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य प्रदूषण पर नियंत्रण एवं प्रकृति के संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में जिन भी आवश्यकताओं की पूर्ति होती है, वे प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से पर्यावरण पर ही आधारित हैं। परंतु आज मानवीय लालच और अंधाधुंध विकास के चलते पर्यावरण असंतुलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिससे जल, जंगल, जमीन और वायुमंडल सभी प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपना योगदान देने हेतु वे अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा अवश्य लगाएं।
इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों में नीना अग्रवाल (परिवार न्यायालय न्यायाधीश), शचि शर्मा (सिविल जज सीडी/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), दया राम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट), रविन्द्र देव मिश्र (सिविल जज सीडी), रवि अरोड़ा (न्यायिक मजिस्ट्रेट) द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में विद्वान अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सेल्स, पराविधिक स्वयंसेवी कार्यकर्ता एवं न्यायालय कर्मचारीगण ने भी वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाई। साथ ही, सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा न्यायालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें परिसर की सफाई की गई।
कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय रहा।
विश्व पर्यावरण दिवस पर अल्मोड़ा न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण व स्वच्छता अभियान आयोजित

Leave a comment
Leave a comment