By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: माल गांव में बाघ का हमला, पिता-पुत्र घायल
दिनेश सिंह की हालत गंभीर, बेस अस्पताल में भर्ती
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डभयंकर

माल गांव में बाघ का हमला, पिता-पुत्र घायल
दिनेश सिंह की हालत गंभीर, बेस अस्पताल में भर्ती

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 23, 2025 10:42 am
कपिल मल्होत्रा
8 months ago


अल्मोड़ा।
जिले के माल गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई जब एक बाघ ने घर के आंगन में बैठे दिनेश सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष) पर अचानक हमला कर दिया। यह घटना सुबह लगभग 6 बजे की है, जब दिनेश सिंह घर के बाहर आंगन में मौजूद थे। हमले की आवाज सुनकर उनके पिता धन सिंह तुरंत लाठी लेकर बचाव के लिए दौड़े और बाघ पर वार किया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही धन सिंह ने लाठी से बाघ पर प्रहार किया, बाघ ने पलटकर उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सामूहिक रूप से हल्ला मचाकर बाघ को भगाया। इसके बाद बाघ जंगल की ओर भाग गया।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने घायल दिनेश और धन सिंह को बेस अस्पताल, अल्मोड़ा पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, दिनेश की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है, जबकि धन सिंह की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से भेंट की और तत्काल सहायता देने की मांग की। इसके बाद बहुगुणा ने अल्मोड़ा के प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) से वार्ता की और आग्रह किया कि बाघ को पकड़ने के लिए तुरंत पिंजरा लगाया जाए।

डीएफओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि आज ही पिंजरा लगाया जाएगा और साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल जो सहायता राशि नियमानुसार दी जाती है, वह भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की सलाह दी गई है।

गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को जल्द पकड़ने और सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है, ताकि आगे कोई और अप्रिय घटना न हो।

यह घटना एक बार फिर मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को उजागर करती है।

Previous Article Massive Cleanliness & Awareness Drive Held in Almora Under Leadership of Judicial Officers
Next Article Tiger Attacks Father and Son in Mal Village
Dinesh Singh in Critical Condition, Admitted to Base Hospital
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

1 day ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

1 day ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

1 day ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account