अल्मोड़ा,
जौहरी बाजार, अल्मोड़ा में लंबे समय से जल संस्थान की पाइपलाइन में लीकेज के कारण बह रहे पानी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लीकेज के कारण बाजार क्षेत्र में लगातार कीचड़ और गंदगी फैल रही थी, जिससे राहगीरों को चलने में दिक्कत हो रही थी तथा व्यापारिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हो रही थीं।
इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए पार्षद अंजू बिष्ट द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया। उन्होंने जल संस्थान के अवर अभियंता (JE) महेंद्र सिंह बिष्ट को मौके का निरीक्षण कर त्वरित समाधान करने का अनुरोध किया।
पार्षद की पहल और जल संस्थान की तत्परता से स्थिति में शीघ्र सुधार हुआ। अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा तत्काल प्रभाव से उस स्थान पर चैंबर का निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जहाँ से पानी बाजार में बह रहा था। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब पाइपों से बहने वाला पानी नियंत्रित होकर निर्धारित निकासी मार्ग से बाहर जा रहा है, जिससे बाजार क्षेत्र में जलजमाव और कीचड़ की स्थिति समाप्त हो गई है।
इस त्वरित कार्यवाही से स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने पार्षद अंजू बिष्ट एवं जल संस्थान के अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि इसी प्रकार सभी विभाग संवेदनशीलता से कार्य करें तो नगर की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान संभव है।
पार्षद अंजू बिष्ट ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु वह सदैव तत्पर हैं और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों तक पहुँचाकर समाधान कराने का प्रयास करती रहेंगी।
जौहरी बाजार में जल लीकेज की समस्या का हुआ समाधान, पार्षद अंजू बिष्ट के प्रयास लाए रंग

Leave a comment
Leave a comment