नगर उपाध्यक्ष राजेश पालिनी के पिता थे स्व. पालिनी, कांग्रेस जनों ने व्यक्त की गहरी संवेदना
अल्मोड़ा (संवाददाता)।
नगर के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ व्यापारी श्री गोपाल सिंह पालिनी का दिनांक 1 जुलाई 2025 की रात्रि को आकस्मिक निधन हो गया। वे कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष राजेश पालिनी के पिताश्री थे। उनके निधन से नगर में शोक की लहर व्याप्त हो गई है, वहीं कांग्रेस परिवार में भी गहरा दुःख है।
श्री पालिनी समाज के सम्मानित और अत्यंत मिलनसार व्यक्ति थे। उनके नगरवासियों से आत्मीय संबंध थे और सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे। उनके असामयिक निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं नागरिकों ने गहन शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
कांग्रेस परिवार ने स्वर्गीय गोपाल सिंह पालिनी के सामाजिक योगदान को नमन करते हुए दुःख की इस घड़ी में पालिनी परिवार के साथ अपनी पूरी एकजुटता जताई है।
वरिष्ठ व्यापारी गोपाल सिंह पालिनी का आकस्मिक निधन, कांग्रेस परिवार शोकाकुल

Leave a comment
Leave a comment