पिथौरागढ़। हिंदू जागरण मंच की दो दिवसीय प्रांतीय कार्य समिति बैठक का सफल आयोजन पिथौरागढ़ में संपन्न हुआ। बैठक में उत्तराखंड प्रांत के सभी जिलों से लगभग 60 प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें प्रांत कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न आयामों के प्रांत स्तरीय पदाधिकारी, सभी जिलों के संयोजक और सह संयोजक शामिल हुए।
इस अवसर पर भवानी को हिंदू जागरण मंच युवा आयाम का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त संयोजक भवानी ने प्रांत संयोजक कृष्ण सिंह बोरा और कुमाऊं संभाग के संगठन मंत्री मोहन जोशी का आभार प्रकट किया।
बैठक में मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक प्रभाकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्य विस्तार और उत्तराखंड में फैल रही असामाजिक गतिविधियों व अवैध घुसपैठ पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इन समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए। इसके साथ ही संगठन में नए पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।
भवानी की नियुक्ति पर सभी जिला, विभाग और प्रांत के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।