अल्मोड़ा। चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में लालता प्रसाद टम्टा बाल विनोद वाटिका में हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र, अल्मोड़ा के तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और कहा कि इन पौधों की देखभाल व नियमित सिंचाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति को संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उपहार है। भारत सरकार तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा ‘इको क्लब फॉर मिशन लाइफ’, ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘पेड़ मेरा मित्र’ जैसे अनेक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो सराहनीय प्रयास हैं।
उल्लेखनीय है कि गांधी पार्क शहर का एक प्रमुख स्थल है, जहां सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए आते हैं और शांतिपूर्ण वातावरण का आनंद लेते हैं। इस पार्क में वर्षों पुरानी महात्मा गांधी की प्रतिमा भी स्थापित है तथा यहां समय-समय पर अनेक सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं।
ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए गए इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की नगरवासियों ने सराहना की और इसे अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर अजय तिवारी, मंजू जोशी, अमर सिंह नेगी, गुंजनेश्वरी वर्मा, सावित्री सांगा, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल, सावित्री बिष्ट, लता साह, गीता अधिकारी, रजनी पंत, आशा साह, कमला वर्मा, कंचन वर्मा, मीनू साह, राधिका साह, सुनीता पाण्डेय, भागीरथी, कमला वर्मा व हेमेंद्र जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
हरेला की पूर्व संध्या पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा पौधारोपण
प्राकृतिक संरक्षण हेतु लिया गया संकल्प

Leave a comment
Leave a comment