By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: नगर निगम पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने अधिशाषी अभियंता से की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डराज की बात

नगर निगम पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने अधिशाषी अभियंता से की महत्वपूर्ण योजनाओं पर चर्चा

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 23, 2025 6:36 pm
कपिल मल्होत्रा
8 months ago



अल्मोड़ा।
नगर निगम अल्मोड़ा के पार्षद अमित साह ‘मोनू’ ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग (एलएनडीब्ल्यू) के अधिशाषी अभियंता हर्षित गुप्ता से मुलाकात कर शहर की विभिन्न अधूरी व लंबित योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता को हो रही समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया।

पार्षद अमित साह ने बैठक में विशेष रूप से अरोमा ऑटोमोबाइल्स के पास स्थित क्षतिग्रस्त कलमठ (नाले पर बना पुलिया) का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह कलमठ वर्षों से जर्जर हालत में है और बरसात के मौसम में इसके और अधिक क्षतिग्रस्त होने की संभावना है, जिससे स्थानीय निवासियों और मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अधिशाषी अभियंता हर्षित गुप्ता ने पार्षद की बातों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि उक्त कलमठ की मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य जिला योजना में सम्मिलित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर लिया गया है और आगामी कुछ ही दिनों में इसकी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त बैठक में शहर की अन्य आवश्यक सड़कों की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था, तथा यातायात प्रबंधन जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पार्षद अमित साह ने विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया कि मानसून को ध्यान में रखते हुए शहर के भीतर जलभराव की समस्या से निपटने हेतु पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

पार्षद ने बताया कि वे लगातार जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रशासन और विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखते रहे हैं ताकि शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर रूप में उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में वे हर स्तर पर जनता की आवाज को उठाते रहेंगे।

अंत में अधिशाषी अभियंता ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर विकास कार्यों को गति दी जाएगी ताकि अल्मोड़ा शहर को स्मार्ट और सुविधाजनक बनाया जा सके।

Previous Article Tiger Attacks Father and Son in Mal Village
Dinesh Singh in Critical Condition, Admitted to Base Hospital
Next Article Municipal Councilor Amit Sah ‘Monu’ Discusses Key Development Plans with PWD Executive Engineer
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

2 days ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

2 days ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

2 days ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account