जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में हुआ भव्य आयोजन
डोल (अल्मोड़ा)।
“विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जागेश्वर विधानसभा के डोल मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन और उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से भारत एक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में उभरा है।
वक्ताओं ने अनुच्छेद 370 और 35A की समाप्ति, श्रीराम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर प्रतिबंध, नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA), डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसी प्रमुख उपलब्धियों को जनता के लिए मील का पत्थर बताया। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि और जनधन योजना सहित दर्जनों योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचने की बात कही गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा, “मंडल कार्यशालाओं का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और उसे बूथ स्तर तक पहुंचाना है। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, जो ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार कर रहे हैं।”
कार्यक्रम में दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में ऐसे युग की शुरुआत हुई है, जहाँ विकास का लाभ सीधा आमजन तक पहुंच रहा है। गांव-गांव में योजनाओं का लाभ मिल रहा है और यह भाजपा सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिनेश पांडे ने की और सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठनात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष खीम बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हरीश बोरा, प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी पूनम पालीवाल, महामंत्री गोविंद खोलिया, शंकर बोरा, उपाध्यक्ष रमेश बोरा, रमेश नयाल, मंडल मंत्री दीपा देवी, प्रकाश त्रिकोटी, जीवन बिष्ट, भुवन पांडे, धन सिंह, जगदीश बिष्ट, देवकी बिष्ट, भास्कर धनखोला, दिनेश बोरा, चतुर सिंह, महेंद्र मेर, तारा बजेठा, नवीन बजेठा, कुंदन फर्त्याल सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
डोल मंडल में मंडल कार्यशाला संपन्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिनाई 11 वर्षों की उपलब्धियां

Leave a comment
Leave a comment