By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: ई-रिक्शा से माल ढुलाई शुरू, माल वाहनों पर संकट के बादल
प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही अव्यवस्था
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डभयंकर

ई-रिक्शा से माल ढुलाई शुरू, माल वाहनों पर संकट के बादल
प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रही अव्यवस्था

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 26, 2025 8:44 am
कपिल मल्होत्रा
8 months ago



अल्मोड़ा।
शहर में जन परिवहन को सुलभ बनाने के उद्देश्य से शिखर तिराहे से आरसीएम मॉल तक संचालित किए जा रहे ई-रिक्शा अब अपनी सीमाएं लांघते नजर आ रहे हैं। पहले इन्हें केवल यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के लिए अनुमति दी गई थी, लेकिन अब ये रिक्शा खुलेआम माल ढुलाई का कार्य भी करने लगे हैं। इस कारण शहर में छोटे मालवाहन चालकों की रोजी-रोटी पर संकट गहराता जा रहा है।

स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि जब ई-रिक्शा की शुरुआत हुई थी, तब यह कहा गया था कि यह केवल यात्रियों के परिवहन तक ही सीमित रहेंगे। लेकिन अब स्थिति यह है कि दुकानों से माल भरकर ये रिक्शा मुख्य सड़कों और यहां तक कि तय सीमा से बाहर वाली जगह तक में सामान ढोने लगे हैं। इससे जहां ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है, वहीं मालवाहन चालकों की रोजाना की आय भी घट गई है।

एक चालक, जो पिछले दस वर्षों से लोडर वाहन चला रहे हैं, कहते हैं,
“हम दिन भर में मुश्किल से दो-तीन चक्कर ही लगा पाते हैं। अब ई-रिक्शा कम दाम में दुकानों से सामान उठा रहे हैं, जिससे दुकानदार भी उन्हें प्राथमिकता दे रहे हैं। हमारी आजीविका पर सीधा असर पड़ा है।”

प्रशासन द्वारा इन ई-रिक्शा के संचालन की निगरानी ना के बराबर है। न ही इनसे माल ढुलाई की अनुमति ली गई है, न ही इनका कोई पंजीकरण इस उद्देश्य के लिए किया गया है। फिर भी ये खुलेआम लोडर की तरह माल भरते और पहुंचाते देखे जा सकते हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर सख्ती नहीं बरती गई तो आने वाले समय में ट्रैफिक से लेकर रोजगार तक हर क्षेत्र में गड़बड़ी देखने को मिलेगी। साथ ही, ई-रिक्शा चालकों की मनमानी और नियमों का उल्लंघन भी बढ़ता जाएगा।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से लेता है या फिर यह भी उन समस्याओं में शामिल हो जाएगा जिन पर केवल बैठकें होती हैं, समाधान नहीं।

Previous Article Uttarakhand Panchayat Polls Put on Hold Following High Court Stay on Reservation Process
Next Article E-Rickshaws Crossing Limits in Almora: Now Engaged in Goods Transport, Threatening Livelihoods
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

1 day ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

1 day ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

1 day ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account