श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब के भवन में संस्था की कार्यकारणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली महोत्सव और महिला होली के आयोजन की योजना बनाना था। संस्था के अध्यक्ष धरणीधर पांडे ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह संस्था केवल अल्मोड़ा में नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड में सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है, और हमें इसे बचाने के लिए आगे आना होगा।
सचिव विनीत बिष्ट ने आगामी होली महोत्सव की जानकारी दी और बताया कि संस्था के सदस्यों की आम सहमति से 10 मार्च को बैठक होली का वृहद आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगर के उच्च कोटी के कलाकारों के साथ-साथ अन्य जिलों के कलाकार भी भाग लेंगे। इसके अलावा, 12 मार्च को महिला होली का आयोजन भी संस्था के प्रांगण में किया जाएगा। इस आयोजन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें भाग लेने के इच्छुक दल संस्था भवन में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं या संस्था के सदस्यों के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं।
सचिव ने यह भी बताया कि इस आयोजन की तैयारियां जोरों से शुरू कर दी गई हैं। बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष मनोज साह, उपसचिव रोहित साह, कोषाध्यक्ष ललित मोहन साह, त्रिभुवन गिरी महाराज, हरेंद्र वर्मा, भरत गोस्वामी, चंद्रशेखर कांडपाल, नारायण बिष्ट, मनीष पांडे, बीरेंद्र बिष्ट, यश साह, अभय उप्रेती, विजय चौहान, विनोद थापा, पूजा थापा, कंचन बिष्ट, अभय साह, अजय साह, कैलाश साह, शरद कन्नोजिया, आनंद सिंह बिष्ट सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
इस बैठक के माध्यम से संस्था ने आगामी होली महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटने का संकल्प लिया।
श्री लक्ष्मी भण्डार हुक्का क्लब की बैठक में आगामी होली महोत्सव की रूपरेखा पर चर्चा

Leave a comment
Leave a comment