By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: नगर की जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने मेयर से की मुलाकात, चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डभयंकर

नगर की जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों ने मेयर से की मुलाकात, चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

कपिल मल्होत्रा
Last updated: June 28, 2025 7:21 pm
कपिल मल्होत्रा
7 months ago


अल्मोड़ा, संवाददाता

अल्मोड़ा नगर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर शुक्रवार को नगर निगम के समस्त पार्षदों ने मेयर से औपचारिक भेंट की और चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पार्षदों ने कहा कि नगर की जनता कई जमीनी समस्याओं से जूझ रही है, जिनका शीघ्र समाधान आवश्यक है।

पार्षदों ने अपनी चार प्रमुख मांगों में नगर में बंदरों के आतंक, आवारा पशुओं की समस्या, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और नगर आयुक्त/संयुक्त की नियुक्ति को शामिल किया। पार्षदों ने इन समस्याओं को नगर की सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और प्रशासनिक व्यवस्था से सीधे जुड़ा बताया।

बंदरों का आतंक
नगर क्षेत्र में बंदरों की बढ़ती संख्या आम जनमानस के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। पार्षदों ने मेयर से मांग की कि बंदरों को पकड़ने हेतु शीघ्र टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

आवारा पशुओं से यातायात प्रभावित
सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड, गाय व अन्य पशु यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। पार्षदों ने इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की।

टूटी सड़कों से परेशान जनता
नगर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह गड्ढे और टूटी सड़कों से व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने की बात कही।

नगर आयुक्त/संयुक्त की शीघ्र नियुक्ति की मांग
नगर निगम में वर्तमान समय में आयुक्त/संयुक्त का पद रिक्त है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पार्षदों ने मांग की कि इस पद पर शीघ्र नियुक्ति की जाए।

पार्षदों ने आशा जताई कि नगर की बेहतरी के लिए मेयर इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेंगे और कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

इस अवसर पर पार्षद वैभव पांडे, चंचल दुर्गापाल, गीता बिष्ट, वंदना वर्मा, गुंजन सिंह चम्याल, हेमचंद तिवारी, कुलदीप सिंह मेर, अंजू बिष्ट, भूपेंद्र चंद जोशी सहित सभी पार्षद उपस्थित रहे। सभी पार्षद जनता की समस्याओं को लेकर एकजुट और गंभीर नजर आए।

Previous Article Crowd Dances to Inder Arya’s Tunes at Kumaon Festival; Palak and Sanchi Dazzle with Traditional Dance
Next Article Councilors Meet Mayor Over Civic Issues, Submit Four-Point Demand Letter
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

2 days ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

2 days ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

2 days ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account