अल्मोड़ा, 9 अप्रैल।
जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद ने की, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रोतेला ने भाजपा के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रसिद्ध कथन “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” को याद करते हुए कहा कि पार्टी ने संघर्ष के दौर से निकलकर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
कार्यक्रम में जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने देश की आधारभूत संरचना जैसे बुलेट ट्रेन, भारतमाला परियोजना, स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों को शुद्ध जल कनेक्शन दिया गया है।
कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मजबूत नकल विरोधी कानून और सशक्त भू-कानून से जनता को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने से पहले देश में केवल 74 एयरपोर्ट थे जो अब 150 से अधिक हो गए हैं।
कार्यक्रम के दूसरे सत्र में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरव पांडे ने पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने पंचनिष्ठा आधारित संगठनात्मक दृष्टिकोण को पार्टी की ताकत बताया।
पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को याद किया – “मस्तिष्क के लिए विचार और पेट के लिए आहार”। उन्होंने सुशासन और विकास को भाजपा की पहचान बताया।
कार्यक्रम का संयोजन प्रकाश भट्ट ने किया और उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं तथा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डी.के. जोशी, जिला पंचायत सदस्य त्रिलोक रावत, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख पूनम पालीवाल, हरीश दरम्याल, सुरेश भट्ट, राजेंद्र रोतेला, गोकुल पांडे, दीपक पंत, रवि बिष्ट, दीवान बोरा, राजेंद्र जोशी, जगदीश रावत, धन सिंह रावत, दयाल पांडे, महेंद्र मेहरा, लक्ष्मण डसीला, देवकी बिष्ट, उमा बिष्ट, मालती देवी, पूरन सुयाल, हेम चंद्र पांडे, बसंत जोशी, खीम सिंह, बसंत गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार हुआ और संगठनात्मक मजबूती की दिशा में यह आयोजन मील का पत्थर साबित हुआ।