अल्मोड़ा। बाबा विश्वनाथ जगदीश शिला डोली यात्रा अपने 26वें वर्ष में प्रवेश करते हुए शनिवार को अल्मोड़ा पहुंची। डोली का नगर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
डोली यात्रा आश्रम से रवाना होकर पूर्व मंत्री के संयोजकत्व में अल्मोड़ा पहुंची। यात्रा के स्वागत में नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती से बाबा का अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने बाबा से रिद्धि-सिद्धि और सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। लोगों ने कामना की कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों और हिमालय की वादियों से अल्मोड़ा तक आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो।
डोली यात्रा के अल्मोड़ा आगमन के पश्चात वह अगले पड़ाव भवाली के लिए प्रस्थान कर गई। भवाली में भी श्रद्धालुओं ने डोली के स्वागत की तैयारियां कर ली हैं।
इस अवसर पर डोली यात्रा के संयोजक मनोज सनवाल सहित स्वागत करने वालों में पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व अध्यक्ष शोभा जोशी, प्रकाश रावत, मनोज भंडारी, मंटू प्रताप, सत्याल, भीम ऐठानी, हेम जोशी, शेखर लखचौरा, पार्षद संजय जोशी, पार्षद गुड्डू भट्ट, पार्षद राहुल जोशी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष दीपू, मनोज बिष्ट, गीता मेहरा, मीना भैसौड़ा, कविंद्र पाण्डेय, अश्वनी नेगी, हरीश, शेफाली टम्टा, संजय दुर्गापाल, हीरा कनवाल, शरद शाह, टैक्सी यूनियन, व्यापारी संघ, और स्थानीय नागरिकों ने एकजुट होकर श्रद्धा व भक्ति के साथ यात्रा का स्वागत किया। धारा नौला क्षेत्र में अशोक मुश्यानी, हरीश रावत, दीपक भंडारी, रविन्द्र बिष्ट सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।