अल्मोड़ा – तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा आज पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में नगर में निकाली गई। इस ऐतिहासिक यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के शहीदों और वीर जवानों को सम्मान देना, युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना और एकता एवं अखंडता का संदेश फैलाना रहा। यात्रा की शुरुआत स्थानीय सिद्धि नौले से हुई, जहाँ उपस्थित लोगों ने तिरंगे के साथ देश के शहीदों को नमन किया।
यात्रा में स्कूली बच्चे, युवा, बुजुर्ग, महिला समूह और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ जैसे ओजपूर्ण नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। देशभक्ति के गीतों से सजी यह यात्रा नगर में राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन गई।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि उस हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को नष्ट कर 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया, जिससे पाकिस्तान को संघर्षविराम की अपील करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा न केवल सेना की सफलता का उत्सव है, बल्कि आतंकवाद के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति का स्पष्ट संदेश भी देती है।
जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के माध्यम से सैन्य बलों के शौर्य और बलिदान को जन-जन तक पहुँचाया गया है। यह यात्रा नई पीढ़ी को सेना के त्याग और साहस से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम बनी है। उन्होंने युवाओं से देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का आह्वान किया।
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि यह यात्रा केवल राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि यह आम जनता की राष्ट्रीय सुरक्षा और एकता के प्रति गहरी भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और सैन्य बलों के गौरव को जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, नगर निगम मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दुग्ध् अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नविन बिष्ट, संजय बिष्ट, मंगल सिंह, गणेश जलाल, पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिल्खवाल, बिट्टू कर्नाटक, सिकंदर पवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष आशीष वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, लीला बोरा, लता पांडे, निर्मला जोशी, पार्षद अर्जुन बिष्ट, हरिश कनवाल, अमित साह मोनू, प्रकाश भट्ट, सैनिक आनंद सिंह बिष्ट, विनोद गिरी गोस्वामी, रूप सिंह बिष्ट, शुभम रौतेला, दीपक कपूर, पूनम पालीवाल, मीना भैसोड़ा, तारा जीना, मोहनी कनवाल, रजा अली अंसारी, संदीप श्रीवास्तव, रंजीत भंडारी, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नमित जोशी, पार्षद नेहा टम्टा, पूनम वर्मा, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, राजीव गुरुरानी, राहुल जोशी, भुवन वर्मा, नरेंद्र प्रसाद आगरी, महिपाल बिष्ट, राजन बिष्ट, जगत तिवारी, भूपेंद्र वल्दिया, मनोज जोशी, प्रकाश बिष्ट, सुनील बिष्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजन जोशी, कृष्ण बहादुर सिंह, दर्शन रावत, प्रेम लटवाल, आनंद डंगवाल, देवेंद्र सत्यपाल, ललित मेहता, दिशांत पवार, दीपसुंदर बिष्ट, नीरज सांगा, आशीष जोशी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा ने राष्ट्रीय गौरव, सैनिक बलिदान और देशप्रेम की भावना को पुनः जागृत किया और यह जन सहभागिता का एक अभूतपूर्व उदाहरण बन गई।