By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyapath NewsSatyapath NewsSatyapath News
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
      • हल्द्वानी
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Reading: पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा समर्थन पत्र, देश सेवा में तत्पर रहने की जताई प्रतिबद्धता
Notification Show More
Font ResizerAa
Satyapath NewsSatyapath News
Font ResizerAa
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
  • ताजा खबर
  • भयंकर
  • उत्तराखण्ड
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
    • चम्पावत
  • देश
  • सांस्कृतिक
  • लोकल
  • विदेश
  • विडियो
  • खंडन
  • चुनाव
  • राज की बात
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024 Satyapath News . All Rights Reserved.
अल्मोड़ाउत्तराखण्डराज की बात

पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा समर्थन पत्र, देश सेवा में तत्पर रहने की जताई प्रतिबद्धता

कपिल मल्होत्रा
Last updated: May 10, 2025 7:14 am
कपिल मल्होत्रा
9 months ago



अल्मोड़ा, उत्तराखण्ड।
देश में मौजूदा हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए निर्णयों से देशवासियों में राष्ट्र गौरव और आत्मविश्वास की लहर है। इसी क्रम में अल्मोड़ा जनपद के पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने प्रधानमंत्री को एक भावुक पत्र प्रेषित कर उनके नेतृत्व को समर्थन देने और देश सेवा में हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है।

पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने उक्त पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित किया है। पत्र में उन्होंने लिखा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए दृढ़ और निर्णायक निर्णयों ने हर भारतवासी का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व भारत को सुरक्षित, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।



पत्र में कपिल मल्होत्रा ने स्वयं को, अपनी धर्मपत्नी भावना मल्होत्रा और 10 वर्षीय पुत्री प्रत्यक्षा मल्होत्रा सहित अपने पूरे परिवार को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर बताया। उन्होंने निवेदन किया कि जब भी देश को उनकी आवश्यकता हो, तो उन्हें राष्ट्र कार्य में योगदान का अवसर अवश्य प्रदान किया जाए।

पत्रकार कपिल मल्होत्रा ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वे एक पत्रकार के रूप में न केवल जनमानस की आवाज उठाने में विश्वास रखते हैं, बल्कि राष्ट्रहित में आवश्यक कदमों के समर्थन में भी सदैव अग्रणी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में जब देश चुनौतियों से जूझ रहा है, प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने स्तर से राष्ट्र की सेवा में संलग्न रहे।



पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “आपके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है। हमारी यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ और सक्रिय रहें, ताकि देश को सशक्त, आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने की दिशा में आपकी सोच और नेतृत्व हमें मार्गदर्शन देता रहे।”

पत्र के माध्यम से उन्होंने देशवासियों से भी अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों या भ्रामक जानकारियों से दूर रहते हुए, सरकार और सेना के प्रयासों में पूर्ण सहयोग करें।

पत्रकार कपिल मल्होत्रा का यह पत्र न केवल एक व्यक्तिगत समर्थन का भाव है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि देश का हर जागरूक नागरिक इस समय सरकार और सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है।

Previous Article Teachers are angry due to non-payment of salary for the month of March. Teachers of schools run under the Samagra Shiksha Abhiyan are facing financial crisis. अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, शीघ्र बार भवन निर्माण की मांग
Next Article अब उत्तराखंड में सीएम पोर्टल में शिकायत का भी नहीं रहा असर – एल.आर. साह रोड की टूटी सड़क बनी परेशानी का सबब
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign
  • Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women
  • Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits
  • Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation
  • Controversy Over the Year of Nanda Raj Jat Yatra, Kumaon Side Demands आयोजन in 2026

Recent Comments

  1. खबर का दिखा असर: शिक्षक की जांच रिपोर्ट के बाद हरकत में आया शिक्षा विभाग, कार्रवाई को लेकर उच्चाधि on सरकारी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी कर्मचारी नियमों के उल्लंघन और ठेकेदारी मामले में विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठे, शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग ने धारण किया मौन

You Might Also Like

BJYM Organises Human Chain in Support of ‘One Nation, One Election’ Campaign

2 days ago

Janki Janoti Becomes Self-Reliant Through NRLM, Emerges as an Inspiration for Rural Women

2 days ago

Sports Talents Honoured in Someshwar, Minister Rekha Arya Distributes Awards and Cricket Kits

2 days ago

Workshop Organized Under “Government at the Doorstep of the People” Campaign at Almora Municipal Corporation

2 weeks ago
[Ruby_E_Template id="2468"]
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account