अल्मोड़ा। राजेन्द्र सिंह नगरकोटी, मण्डल अध्यक्ष कुमाऊँ सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड, एवं चुनाव अधिकारी प्रशान्त पन्त (सहायक अभियंता) तथा जितेन्द्र कुमार (सहायक अभियंता) की देखरेख में सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा अल्मोड़ा एवं शाखा अल्मोड़ा का द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य अभियंता स्तर-2 कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में महासंघ के सभी घटक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में उपस्थित रहे।
अधिवेशन के दौरान जिला एवं शाखा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ।
जिला कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष इन्द्रमोहन, जिला सचिव विनोद कुमार जोशी, जिला उपाध्यक्ष शशि भट्ट, जिला उपसचिव पंकज कुमार बने।
शाखा कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारी शाखा अध्यक्ष सिद्धार्थ शाह, शाखा उपाध्यक्ष अमित कुमार, शाखा सचिव दीप चन्द्र, शाखा कोषाध्यक्ष किशन नेगी बने।
नई कार्यकारिणी को सभी सदस्यों ने बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ सिंचाई विभाग कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन

Leave a comment
Leave a comment