अल्मोड़ा –
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अध्यक्षता में आज पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित अंबेडकर जयंती से संबंधित प्रदेश स्तरीय सफल कार्यक्रमों के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में आगामी आयोजनों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। 15 अप्रैल को नव नियुक्त दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट के अल्मोड़ा आगमन पर लोधिया से शिखर होटल तक स्वागत रैली निकाली जाएगी, जिसके पश्चात एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही 24 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज को नई दिशा देने के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।
जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाने की अपील की। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र बिष्ट ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, महानगर मंडल अध्यक्ष विनीत बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ललित लटवाल, गोविंद पिल्खवाल, पूर्व राज्य मंत्री सिकंदर पवार, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, बीना नयाल, जिला मंत्री संजय कालाकोटी, मिडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, सह मिडिया प्रभारी जगत तिवारी, नमो एप प्रभारी कृष्ण बहादुर सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत, नवीन बिष्ट, जगत भट्ट, अर्जुन बिष्ट, दीक्षांत पवार, दीपा अधिकारी, रेखा आर्य, त्रिलोचन जोशी, मनोज बिष्ट, मनीष जोशी, मनोज सनवाल, सुनील कर्नाटक, कमल बिष्ट, जगदीश नगरकोटी, नमित जोशी, पियूष कुमार, हरीश कनवाल, भगवान रावल समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा की बैठक संपन्न, नव नियुक्त राज्यमंत्री गंगा बिष्ट के स्वागत एवं आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

Leave a comment
Leave a comment