अल्मोड़ा: नगर के कर्नाटक खोला रामलीला मैदान में आयोजित होली महोत्सव के अंतर्गत रात्रि को पारंपरिक कुमाऊंनी खड़ी होली गायन का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान रंगों के उत्सव के साथ श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास से होलिका दहन संपन्न किया।
कार्यक्रम के प्रमुख होलियार बिट्टू कर्नाटक ने बताया कि चीर बंधन के साथ होली महोत्सव की शुरुआत होती है, जिसमें प्रत्येक घर से नए रंग-बिरंगे वस्त्रों के टुकड़े एकत्र कर पद्म के वृक्ष की टहनी पर बांधे जाते हैं। इन्हीं चीरों का दहन होलिका दहन के दिन किया जाता है, जिसे शुभ एवं धार्मिक परंपरा माना जाता है।
इस वर्ष रात्रि 11:30 बजे विधिवत होलिका दहन किया गया, जिसमें नगर के वरिष्ठ जन, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सामूहिक रूप से खड़ी होली गायन के साथ इस पावन अवसर को और भी उल्लासमय बनाया गया।
इस विशेष आयोजन में देवेन्द्र कर्नाटक, हंसा दत्त कर्नाटक, लीलाधर काण्डपाल, हेम चन्द्र जोशी, विनोद कर्नाटक, बद्री प्रसाद कर्नाटक, मोहन चंद्र कर्नाटक, रमेश चंद्र जोशी, अनिल जोशी, हेम जोशी, बृजेश पांडे, हेम पाण्डे, प्रयाग दत्त जोशी, जीवन तिवारी, अभिषेक तिवारी, माला तिवारी, रेखा जोशी, दीपा कर्नाटक, आशा मेहता, मीनाक्षी जोशी, कंचन पांडे, गीतांजलि पांडे, तनोज कर्नाटक, विनय तिवारी, भावना भट्ट, डॉ. विद्या कर्नाटक, भुवन चंद जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
यह आयोजन कुमाऊंनी संस्कृति और सामूहिक सौहार्द का प्रतीक बनकर नगरवासियों को आपसी प्रेम और भक्ति का संदेश देता है।