अल्मोड़ा – राजकीय इंटर कॉलेज पीपली, लमगड़ा, अल्मोड़ा के शारीरिक शिक्षक मुकेश कुमार का चयन एक बार फिर राज्य स्तर सिविल सर्विस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हुआ है। उन्होंने देहरादून में आयोजित राज्य स्तर प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार अपनी जगह बनाई है। अब मुकेश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में 16 से 20 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सिविल सर्विस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मुकेश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर चयन के इस अवसर पर अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी, लमगड़ा की खंड शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा के खेल समन्वयक, लमगड़ा ब्लॉक के खेल समन्वयक, राजकीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष और समस्त शारीरिक शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दी। उनके इस उपलब्धि पर सभी ने गर्व व्यक्त किया और मुकेश कुमार को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।