अल्मोड़ा -माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार और अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा की सचिव शचि शर्मा के आदेशानुसार, दिनांक 10 मार्च 2025 को मल्ला महल, अल्मोड़ा में एक विधिक स्टाल लगाया गया। इस स्टाल का संचालन अधिकार मित्र विनीता आर्या और संदीप सिंह नयाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न विधिक योजनाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य रूप से नालसा (तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के पीड़ित) योजना, 2015, मानव तस्करी, नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, और अधिकार मित्र की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, निशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, साइबर सुरक्षा, और साइबर अपराध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम के दौरान, निशुल्क सरल ज्ञानमाला पुस्तकें और पम्फलेट भी वितरित किए गए, ताकि आम जनता को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके। यह आयोजन लोगों को उनके विधिक अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ और उन्होंने विधिक सहायता प्राप्त करने के रास्तों को समझा।