हल्द्वानी – एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था, अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य रिंकी गुप्ता के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हल्द्वानी मिनी स्टेडियम चौराहे में महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। संस्था के पदाधिकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों को स्टोल पहनाकर और ट्रॉफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू और सदस्य पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा, “नारी शक्ति एक ऐसी शक्ति है जो समाज और देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य करती है। महिलाएं कभी माँ, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में समाज को एकता के सूत्र में बांधती हैं। आज हमें जरूरत है कि लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए ताकि वे अपनी क्षमताओं को पहचान सकें और हर चुनौतियों का सामना कर सकें। भारतीय नारी को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है, ताकि वह अपनी प्रतिभा के साथ देश को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाए।”
कार्यक्रम के दौरान यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट, एसआई सुरेश पाठक, पार्षद शैलेंद्र दानू ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की और उन्हें महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
सम्मान समारोह में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट, एसआई सुरेश पाठक, पार्षद शैलेंद्र दानू, मार्गदर्शक अलका टंडन, पूर्णिमा रजवार, रिंकी गुप्ता, पूजा जोशी, पूनम गुप्ता, प्रीती आर्या, रेनू कांडपाल, जया जोशी, सूरज मिस्त्री, प्रमोद भट्ट, सुशील राय, दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सूरज कुम्हार आदि लोग उपस्थित रहे।