भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने ग्राम पंचायत फलसीमा में “मेरी गांव मेरी सड़क” योजना के तहत स्वीकृत सड़क कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल, ग्राम पंचायत फलसीमा के वरिष्ठ जन, युवक मंगल दल के पदाधिकारी, महिला स्वयं सहायता समूह की मातृशक्ति, और पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि फलसीमा की वर्षों पुरानी मांग को भाजपा सरकार ने पूरा किया है, और “मेरी गांव मेरी सड़क” योजना के तहत लगभग 69 लाख रुपये की स्वीकृति से आज सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके बनने से गांववासियों को आर्थिक राहत मिलेगी और भविष्य में जो भी समस्याएं होंगी, उनका समाधान भी किया जाएगा।
रमेश बहुगुणा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार और कार्यकर्ता जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। भविष्य में भी जो भी समस्याएं गांववासियों की होंगी, उनका समाधान किया जाएगा। निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रेम लटवाल ने कहा कि उन्हें मंडल अध्यक्ष रहते हुए गांववासियों के बीच कई बार आने का अवसर मिला और जो भी समस्याएं उठाई गईं, उन्हें संगठन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया गया।
साथ ही, इस अवसर पर राजेंद्र बिष्ट, मनीष बिष्ट, सुंदर मटियानी, जगत भटृ, सुरेश लोहनी, सुनील नेगी, मनोज बिष्ट, किशन सिंह, संजय बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, आचार्य , विनोद बिष्ट और अन्य ग्रामीण जन भी उपस्थित थे।