महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार एवं चार बार के सांसद रहे वरिष्ठ भाजपा नेता बच्ची सिंह रावत के निधन पर शोक प्रकट किया गया। सभा में मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा किरन पंत ने कहा कि बच्ची सिंह रावत एक अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्तित्व के धनी एवं विशेषकर अल्मोड़ा के जमीनी एवं जनप्रिय नेता थे। उन्होंने पार्टी की कई वर्षों तक सेवा कि, उनका सरल व्यवहार एवं उनके पहाड़ की जनता के प्रति प्रेम भावना को भुलाया नहीं जा सकता। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। जिसको पूरा नहीं किया जा सकता इसी के साथ श्रीमती पंत ने महिला मोर्चा जिला मंत्री हेमा सुयाल की सास के निधन पर भी शोक प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की एवं दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु प्रार्थना की है। उक्त सभा में भाजपा से लता बोरा, चंपा पांडे, रामा जोशी, इंद्रप्रभा जोशी, निर्मला जोशी, मीना नेगी, रेखा आर्य, पूर्व सभासद विद्या बिष्ट, प्रेमा मेर,  बीना नयाल, मीन,   लकी वर्मा, श्वेता अग्रवाल, दीपा बोरा, ज्योति तिवारी आदि अनेक महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित। इस सभा का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती लीला बोरा ने किया।