श्री राम मंदिर सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति धारानौला अल्मोड़ा की एक बैठक स्थान श्रीराम समिति सभागार धारानौला में संपन्न हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई एवं सर्वसम्मति से विचार विमर्श कर निम्न सहमति हुई। वर्ष 2022 में महिला रामलीला मंचन एवं मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य रुप में किया जाएगा। महिला रामलीला मंचन 2022 में इस वर्ष कई नए प्रसंग एवं प्रस्तुतियों के साथ की जाएंगी। रामलीला मंचन में विगत वर्षों में हुई खामियों को समाप्त कर बेहतर मंचन करने का प्रयास किया जाएगा। रामलीला तालीम दिनांक 3/7/2022 रविवार (आज) से प्रारंभ की जाएगी। इस वर्ष पुराने कलाकारों के साथ नए कलाकारों/ पात्रों द्वारा मंचन किया जाएगा। उक्त रामलीला कलाकारों पात्रों द्वारा मंचन किया जाएगा। रामलीला मंचन कार्यक्रम हेतु इच्छुक कलाकार/पात्र सादर आमंत्रित हैं। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ रंगकर्मी अमरनाथ नेगी एवं संचालन अखिलेश थापा द्वारा किया गया। बैठक में राजेंद्र तिवारी सभासद, रमेश लाल, देवेंद्र भट्ट, पंकज भगत, जयदीप पांडे, अमित भट्ट, दीपक डसीला, दीपक कुमार, कपिल मल्होत्रा, दिनेश बिष्ट, विनोद जोशी, तनुजा राणा, प्रिया भट्ट, लता तिवारी, गोपा नयाल, भावना मल्होत्रा, सपना नयाल, गीता तिवारी, लीला जोशी, स्नेह लता जोशी,  ज्योति त्यागी, हीरा तिवारी, तारा तिवारी,  दया लोहनी आदि कलाकार मौजूद रहे।