अल्मोड़ा निवासी सचेंद्र सिंह पावर पुत्र यशवंत सिंह पवार द्वारा सेना में सेवा प्रदान किये जाने हेतु CDS की परीक्षा उत्तीर्ण कर IMA देहरादून से सेना का प्रशिक्षण प्राप्त कर लेफ्टिनेंट के पद पर भारतीय सेना में सम्मिलित हुए |
सचेंद्र के पिता बजाज अलियांज़ कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है एवं माता श्रीमती दीपा पावर गृहणी हैं |

सचेंद्र सिंह द्वारा अपनी सफलता का श्रेय अपने दादाजी, माता पिता, परिवार ऐवं गुरुजनों को दिया गया है |

सचेंद्र के दादाजी रिटायर्ड सुबेदार चन्दन सिंह पवार भारतीय सेना में वर्ष 1956 में कुमाऊँ रेजिमेंट की 04 कुमाऊं बटालियन में भर्ती हुए। उनके द्वारा 28 वर्ष तक भारतीय सेना में सूबेदार रैंक तक की सेवा दी तथा आपने सन 1959 में शांति वार्ता के लिए गाजा विदेश यात्रा की। सन 1961 में गोवा ऑपरेशन, सन 1962 में चाईना ऑपरेशन,सन 1965 पश्चिमी पाकिस्तान से लड़ाई व 1971 में पूर्वी पाकिस्तान से हूए युद्ध में परिभाग किया है। आपको भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी जी द्वारा राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित किया गया है।

सचेंद्र सिंह पवार की सफलता हेतु नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, परिवार एवं मित्र जनों तथा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजन जोशी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी |