भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुऐ कहा कि अल्मोड़ा परिसर को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का दर्जा दिया जाना ऐतिहासिक निर्णय है, इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पूरा अल्मोड़ा जनपद आभार व्यक्त करता है, एक पूर्व छात्र संघ पदाधिकारी होने के नाते सोबन सिंह जीना परिसर से पुराना नाता रहा है, और पूर्व से ही इस परिसर के विकास हेतु सपने देखे है, आज इस परिसर को विश्वविद्यालय बनते देखना सुखद अनुभूति है, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बनने से पहाड़ में रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे, और रोजगार परक विषय खुलने से पहाड़ के युवाओं को पहाड़ में ही अच्छे कोर्स करने को मिलेंगे, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा, इस विश्वविद्यालय को देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाने के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को प्रयास करने चाहिए, और इस मुहिम में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह साथ हैं।