अल्मोड़ा- 26 जनवरी के अवसर पर आज कांंग्रेसजनों ने प्रातः 8 बजे नन्दादेवी मन्दिर से अल्मोड़ा बाजार,थाना बाजार, पल्टन बाजार,चौहानबाटा होते हुए जिला कांंग्रेस कार्यालय तक प्रभात फेरी निकाली।इस अवसर पर कांंग्रेसजनों के द्वारा पंत पार्क में पं० गोविन्द बल्लभ पन्त,चौहानबाटा गांधी पार्क में स्व० महात्मा गांधी बापू जी की मूर्ति,डा० भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।प्रभात फेरी को कांंग्रेसजनों ने भारत माता की जय के नारों के साथ गुंजायमान रखा।प्रभात फेरी में कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,संजय दुर्गापाल, गीता मेहरा,अमित बिष्ट, सभाषद हेम तिवारी, फाकिर खान,विनोद वैष्णव,अख्तर हुसैन,चन्द्रमणि भट्ट आदि शामिल रहे।इसके बाद कांंग्रेसजनों ने जिला कांंग्रेस कार्यालय अल्मोड़ा में झण्डारोहण किया।झण्डारोहण में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, फाकिर खान,अमित बिष्ट, महेश चन्द्र, दिनेश नेगी,प्रताप सत्याल, गीता मेहरा,राधा बिष्ट, तारा तिवारी, सभाषद हेम चन्द्र तिवारी, तारा चन्द्र साह,हरीश चन्द्र जोशी,रमेश नेगी,किशनलाल,अख्तर हुसैन,दिनेश जोशी,विनोद वैष्णव,संजय दुर्गापाल, मनोज कुमार वर्मा,तारा चन्द्र जोशी,संगम पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।