दिल्ली में किट्सक्राफ्ट प्रॉडक्शन द्वारा इंडियन ग्लोरी अवार्ड का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में शिक्षा,कला,साहित्य, स्वास्थ, समाज सेवा और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों जैसे श्रेणियां के विजेताओं की सभा का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में वक्ताओं और पेनेलिस्टों के रूप में प्रसिद्ध हस्तियों सुश्री मांडवी त्रिपाठी, डॉक्टर वेंकट कुमार , तिरव राम और विशाल जोशी ने भाग लिया।
एक बार फिर क्राफ्टस क्राफ्ट प्रोडक्शन ने समाज के सभी वर्गों के सम्मानित व्यक्तियों को को सम्मानित करने की पहल की।
जिसमे समाज सेवा में उत्तम कार्य कर रहे राष्ट्रीय जनसेवा समिति के महासचिव प्रकाश रावत व अध्यक्ष शोभा जोशी को सम्मानित किया गया।