नगर व्यापार मंडल ने एक जागरूकता अभियान चलाया,, जिसमें व्यापारियों से व्यापार की जानकारी ली। सभी व्यापारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण व्यापार एक दम खत्म हो गया है। पदाधिकारियों ने रेस्टोरेट्स ,ब्यूटी पार्लर, गिफ्ट सेंटर, कॉस्मेटिक की दुकान का सर्वे किया। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने इसमें काफी चिंता जताई है। सर्वे में सचिव मयंक बिष्ट, उपाध्यक्ष प्रतेश पांडे ,कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, उप सचिव राहुल बिष्ट, महिला उपाध्यक्षा अनिता रावत और अमन नज्जोन्न, आदि लोग उपस्थित थे,