नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा द्वारा आज लगातार 13 वे दिन हस्ताक्षर अभियान सरकार की आली और खोल्टा क्षेत्र में चलाया गया, सभी व्यापारियों ने आम जनता ने अपना भरपूर समर्थन हस्ताक्षर अभियान में दिया, आम जनता और सभी व्यापारियों ने तहसील को नगर में पुन स्थापित करने पर एक आवाज में एक जुट होकर आंदोलन के लिए कमर कस ली है, आम जनता सरकार के इस फैसले से नाखुश है, पहले विकास भवन फिर कोर्ट फिर कलेक्ट्रेट और फिर तहसील को भी नगर की जनता से छीन लेना गलत है, नगर की आम जनता तहसील की मांग करती है, कल इसमें एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा , जिसमें नगर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री से तहसील को पुन नगर में स्थापित करने को लेकर मुलाकात करेगा, आज चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रीतेश पांडे, सचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नज्जॉन , कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, दीपक साह , दिनेश मठपाल , नवीन कुमार , कमल तिवाड़ी, जीवन जोशी , पुष्कर सिंह खोलिया , गणेश जोशी , सुशील कुमार जोशी , गोविंद सिंह बिष्ट , प्रकाश तिवारी, कैलाश जोशी, मनोज कुमार ,अफजल, हेमा तिवारी आदि व्यापारी उपस्थित थे ।