यूजर चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल द्वारा  छठे  दिन बृहस्पतिवार को स्टेशन और माल रोड में हस्ताक्षर अभियान दो भागों में चलाया गया। अभियान में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रत्येश पांडे, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नाज्जोंन पवन साह, महासचिव मयंक बिष्ट, ,मनोज वर्मा, नरेंद्र कुमार विक्की, आदि व्यापारी उपस्थित थे। आज150 व्यापारियों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यापार मंडल को दिया। अभी तक 1750 व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान में अपना सहयोग दिया है। अभी 1250 व्यापारियों को  हस्ताक्षर अभियान मै जोड़ना बाकी है। सुशील साह ने कहा कि अभियान को अभी और तेज किया जाएगा।