सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,परिसर अल्मोड़ा की अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आकाशवाणी द्वारा संचालित ऑल इंडिया रेडियो नेक्स्ट जेन नेक्स्ट के अल्मोड़ा संस्करण में हुए फाइनल ऑडिशन में परिसर के तीन छात्रों का चयन हुआ है। जिनमें हिमानी दुर्गापाल, आशीष पंत, सुमन बिष्ट  का चयन हुआ है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह ने बताया किऑल इंडिया रेडियो  आर.जे.  हेतु फाइनल ऑडिशन वनस्पति विज्ञान विभाग के कक्ष में आयोजित हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने मेरे सपनों का भारत (आत्मनिर्भर भारत हेतु एक युवा की व्यक्तिगत परिकल्पना), शक्तिमती नारी (भविष्य की नारी), भारत में निर्माण/कौशल सम्पन्न भारत), युवाओं के प्रतिरूप (शिक्षा, संस्कृति खेल आदि), भारतीय मूल्य और संस्कार,  बढ़ता भारत पर 12 विद्यार्थियों ने ऑडिशन दिया था। इस ऑडिशन में तीन छात्रों को चयनित किया गया है।

उन्होंने कहा कि आकाशवाणी ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज है। हमारे विश्वविद्यालय के छात्रों को आकाशवाणी ने  मौका दिया है। यह हमारे और विद्यार्थियों के लिए हर्ष का विषय है।