अल्मोड़ा 14 मार्च ग्रीन हिल्स संस्था द्वारा नन्दा देवी मन्दिर के प्रांगण में स्कूली बच्चों के साथ होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। होली को इलेक्ट्रानिक कचड़े से जुड़ी ने  बात कुमाऊनी होली के साथ का स्लोगन देते हुए कार्यक्रम किया गया।

ग्रीन हिल्स संस्था बिगत कई वर्षो से अल्मोड़ा में पर्यावरण के लिये काम कर रही है कूड़े का प्रशोधन तथा उससे खाद बनाने के लिये कई प्रकार के कार्यक्रम संस्था चला रही है। आज होली को नये रूप में संस्था ने ला कर जनता को भी नया संदेश देने का काम किया। संस्था का मुख्य उद्देश्य स्वछता के साथ होली मानने से है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अथिति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 मन्जूनाथ टीसी के द्वारा किया गया।

 इस अवसर पर रा.बा.इ.का. एन. टी. डी., मंगलदीप विद्या , राजकीय बाल किशोरी गृह बख सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। सभी विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देते हुए आए लोगों का मन जीत लिया। बच्चों ने कूड़े ना फेंको गलियन मे होली कैसे खेले होली ऐसे बखतन मे गाकर लोगों को एक संदेश भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की सचिव वसुधा पन्त तथा आशा डिसूजा ने मंगल दीप स्कूल की संस्थापिका मनोरमा जोशी को शाल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोरमा जोशी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों ने अल्मोडा के उनके छोटे से स्कूल से उठकर आज देश विदेश में अपना व अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है।

होली महोत्सव कार्यक्रम में चिल्ड्रन्स अकेडमी  रानीखेत, अल्मोड़ा की पारम्परिक बैठकी होली में अनिल सनवाल ने शानदार प्रस्तुति दी और साथ ही कार्यक्रम में शानदार नृत्य भी कलाकारों के द्वारा पेश किया गया। अल्मोड़ा के राघव पन्त ने गायन प्रस्तुत किया तो उनका साथ तबले में अशोक पाण्डे जी के द्वारा दिया गया।

मुख्य अतिथि एस.एस.पी. मन्जूनाथ टी.सी. ने अपने संबोधन में कार्यकम की खूब सराहना की और साथ ही साथ कहा कि मेरी कुमाऊ की पहली होली है। उन्होंने कहा  कि सामान्यतः लोग समझते है कि होली का मतलब रंग खेलना  ही है पर यहां सास्कृतिक स्वरूप देखकर उनका मन प्रसन्नचित्त हुआ है।

कार्यक्रम का संचालन ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव वसुधा पन्त के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  ग्रीन हिल्स संस्था की संस्थापक संयोजक आशा डिसूजा, त्रिभुवन गिरि, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, हयात रावत, भूपेन्द्र बल्दियां, भावना जोशी, डा0 जे सी दुर्गापाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।