अल्मोड़ा- दुगालखोला में एक जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी उपस्थित रहे।सभा का संचालन संजय दुर्गापाल एवं अध्यक्षता मोहम्मद सलीम ने की।बैठक में स्थानीय लोगों के द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष के समक्ष वार्ड में स्थित मां नन्दा सुनन्दा विर्सजन स्थल को भव्यता प्रदान करने,करबला से टम्टा मोहल्ला तक मार्ग निर्माण करने,दुगालखोला वार्ड का सीमांकन व पूर्व में गठित वनपंचायत का निर्धारण करने,वार्ड में नालों का निर्माण करने तथा मन्दिर परिसर में सार्वजनिक कक्ष का निर्माण करने आदि की बाते रखी गयी।जिस पर नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि दुगालखोला नया वार्ड बना है जिसके विकास में कोई भी कसर नही छोड़ी जाएगी।सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्व में हुए परिसीमन में काफी मनमानी देखने को मिली।किन्हीं क्षेत्रों को पालिका में शामिल किया गया तो किन्हीं क्षेत्रों को छोड़ दिया गया।परिसीमन में जनभावनाओं का बिल्कुल भी खयाल नहीं रखा गया।पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के कारण बेहद त्रस्त है।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने प्रदेश सरकार द्वारा नगरपालिका को धन आवंटित ना किये जाने पर भी गहरा रोष व्यक्त किया।वर्तमान सरकार को जनता की परेशानियों से सरोकार रखना चाहिए तथा जनता की परेशानियां दूर करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।सभा में पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,कांंग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,सभाषद आशा रावत,पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम गुरूरानी,सामाजिक कार्यकर्तारीता दुर्गापाल,दीपा जोशी,रेखा दुर्गापाल,सेवादल प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल,सभाषद सचिन आर्या,मदन सिंह डांगी,महेश चन्द्र आर्या,सुरेन्द्र लाल टम्टा,प्रमोद लोहनी,द्वारिकानाथ गोस्वामी,भगवान चन्द्र दुर्गापाल,पंकजनाथ गोस्वामी, भुवन चन्द्र जोशी,अवनी अवस्थी,विनोद आर्या,कमलेश तिवारी, मेघा उप्रेती,विजय लक्ष्मी थापा,रमेश चन्द्र आर्या,मो० आमिर सिद्दीकी,सूरज सिंह,दीपादेवी,नीमादेवी,सरस्वती, मन्जू टम्टा,सरिता देवी,रमा टम्टा,सैय्यद नाजिर अली,कांंग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,अमर बिष्ट,ममता गैड़ा आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।