समिति के (मुख्य संरक्षक) कमल कुमार बिष्ट ने जानकारी दी
दिनांक 18 सितंबर 2022 को इस वर्ष (दुर्गा महोत्सव )बड़े भव्यता, शालीनता और अनुशासन के साथ हर्षोल्लास व जगत कल्याण के भाव से मां देवी की स्तुति कर प्रार्थना करे सब की मनोकामना पूर्ण हो।(कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा )के सभी पदाधिकारी व सदस्य गणों व ढुंगाधारा मोहल्ला और पूर्व पोखर खाली के स्थानीय प्रभुत्व जनता व सम्मानित निवासियों से श्रद्धा भक्ति भाव से अनुशासन के साथ अपनी सहभागिता अधिक से अधिक संख्या में किए जाने का अनुरोध किया हैं।
दिनांक 18 सितंबर 2022 को मानस कुटीर , रामलीला मैदान मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में (ढुंगा धारा अल्मोड़ा) में एक आम बैठक (दुर्गा महोत्सव कार्यक्रम) को भव्य और शालीन बनाने के लिए आम जनता के साथ-साथ स्थानी विद्वान वह अनुभवी जनों से विचार विमर्श कर राय और मार्गदर्शन लिया गया है।
समिति के (मुख्य संरक्षक) कमल कुमार बिष्ट (उपाध्यक्ष) नीमा नगरकोटी (अध्यक्ष) मंजू बिष्ट (उपसचिव) श्रीमती रंजना भंडारी ने अपने विचार व्यक्त कर भव्य और शालीन शोभायात्रा निकालकर प्रथम नवरात्र के पूर्व सभी विधि विधान से (मां देवी) की पूजा अर्चना कर पूर्व की भांति मां देवी की प्राण प्रतिष्ठा कर सांय कालीन (महा आरती) से पूर्व वह पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी खुलकर अपने विचार रखें।
इस दौरान सभी उपस्थित जनों ने (मूर्ति विसर्जन) में भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही और आयोजन को सुंदर व सफल बनाने का सहयोग समर्थन दिया।

गीता बिष्ट , विमला नगरकोटी ,श्रीमती कविता तिवारी, भुवन चंद्र त्रिपाठी, (अधिवक्ता ) दीवान सिंह बिष्ट, दीपक कांत पांडे , निरंजना पांडे , दीवान सिंह रावत, कृष्ण कुमार पांडे, कुमारी ज्योति सतवाल, प्रेमा गरकोटी , शोभा नगरकोटी , मीनाक्षी चौहान , पुष्पा रावत , मनोज रावत, प्रभात जोशी, हेम तिवारी , अनीता सिराड़ी, हरीश बिरोरिया, आदि स्थानीय जनता व विद्वानों ने अपना समर्थन और सहयोग देने की बात कही है।
समिति की अध्यक्षा श्रीमती मंजू बिष्ट ने सभी का आभार जताया और आशा व्यक्त की है। यह पर्व (महा नवरात्रि )सभी के लिए फलदायक, समृद्धि ,अच्छे स्वास्थ्य,खुशहाली ,सफलता, शांति , स्थिरता, प्रेम स्नेह और सुन्दर उन्नति का उदाहरण बने। सभी की मनोकामना पूर्ण हो विश्व में शांति और सद्भावना बनी रहे।