धर्म जागरण समन्वय की मासिक बैठक संगठन कार्यालय में मातृ शक्ति जिला संयोजिका प्रो. आराधना शुक्ला एवं कुमाऊं संस्कृति प्रमुख पं. कैलाश चन्द्र भट्ट (हेमंत जी) के सानिध्य में हुईl  बैठक में रतन गिरी महाराज के सानिध्य में धेनू मानस कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम हेतु क्षेत्रवासियों एवं पंडित राजेश जोशी(शास्त्री जी) एवं श्रीनाथ महाराज जी के सफल प्रयासों हेतु धन्यवाद अर्जित किया गया। माँ मनसा पूर्णा मंदिर पूनाकोट में अयोजित इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति एवं श्रद्धालु गणमान्य लोगों द्वारा देवभूमि उत्तराखंड में योग विधा के विकास एवं गौ माता के संरक्षण हेतु अब तक नीति निर्धारण ना होने पर चिंता व्यक्त की गई। धर्म जागरण समन्वय संयोजक मंडल द्वारा योग विधा एवम् गौ माता संरक्षण हेतु पुनः सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। कुमाऊं परियोजना प्रमुख मनोज सिंह पवार, जिला संयोजक  दीपक वर्मा, प्रशासनिक प्रमुख हेम चन्द्र गुरूरानी, गिरिराज साह, अभिनव सूरज, हिमांशु साह सुनिल कुमार सह – विभाग संयोजक सहित कई मंडल, नगर संयोजक उपस्थित रहेl