अल्मोड़ा- अगस्त क्रान्ति,अंग्रेजो भारत छोड़ो की तर्ज पर अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों ने भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली।यात्रा स्व०विक्टर मोहन जोशी चौक से महिला अस्पताल पहुंची जहां कांग्रेसजनों ने स्व०विक्टर मोहन जोशी की मूर्ति पर मालर्यापन कर उन्हें पुष्पसुमन अर्पित किए।।भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा में कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष अम्बीराम आर्य,बिन्दु रौतेला, रमेश नेगी,सुमित कुमार,घनश्याम गुरूरानी, मनोज सनवाल,शरद साह,दीपा साह,आशा जोशी,डा०मनोज कुमार जोशी,जया जोशी,महिपाल राजपूत,गिरधर सिंह रौतेला, सहाबुद्दीन, चन्द्र कान्त जोशी,बी टी विल्सन,साज सिंह शामिल रहे।