कंप्यूटर विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना परिसर के छात्र गणेश कुमार ने एन टी ए यूजीसी द्वारा आयोजित नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) परीक्षा कंप्यूटर विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की है। मूल रूप से मुनस्यारी तहसील के जलथ गांव के रहने वाले गणेश ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,परिवारजनों तथा गुरुजनों को दिया है। उनकी इस सफलता पर कंप्यूटर विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पारूल सक्सेना, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ.रवींद्र नाथ पाठक, डॉ.सुशील चंद्र भट्ट, डॉ.अर्पिता जोशी, डॉ. अनामिका पंत, डॉ.रेहान, डॉ.ललित प्रसाद, के.एस. चौहान, अनूप सिंह बिष्ट, कमल जोशी, हरीश, तथा मनोज सिंह ने अपार प्रसन्नता व्यक्त की है।