भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा भाजपा कोविड कंट्रोल रूम के तहत अल्मोड़ा बेस अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के तीमारदारों के लिए निशुल्क रहने की व्यवस्था की गई है।

जिसके लिए जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा रवि रौतेला के निर्देश पर भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा द्वारा अपना होटल निकट बेस अस्पताल (लगभग बेस से 100 मी की दूरी पर)निःशुल्क दिया गया है। लगातार बहुत से जरूरतमंद इस व्यवस्था का लाभ ले रहे हैं। जरूरतमंदों द्वारा इस कार्य के लिए जिलाध्यक्ष रवि रौतेला भाजपा अल्मोड़ा कंट्रोल रूम प्रभारी विनीत बिष्ट तथा होटल स्वामी राहुल वोहरा का आभार प्रकट किया गया है।

अगर, किसी भी मरीज के तीमारदार जिनके पास कोई रहने की व्यवस्था नही है, आप संपर्क कर सकते हैं.

सम्पर्क सूत्र – 9456512222, 9720152222