भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत लाला बाजार एवं नंदा देवी क्षेत्र में मास्क वितरण का कार्यक्रम किया गया और लोगों को “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” से सब को अवगत कराने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री किरन पंत ने अल्मोड़ा महिला मोर्चा को 1500 मास्क प्रदान किया है तथा रक्तदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। किरन पंत ने कहा कि इस महामारी के समय जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। हम सब को मिल कर इस महामारी से देश को बाहर लाना होगा। पंत ने कहा वो हर समय जरूरत मंद लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहेगी। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अल्मोड़ा कोविड प्रभारी श्रीमती विमला रावत, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला बोरा, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, प्रेमा मेर, मीना नेगी, दीपा बिष्ट, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरीश कनरण आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।