अल्मोड़ा कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने एक बयान जारी किया है जिसमे पांडेय ने कहा है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार प्रदेश में सभी संगठात्मक जिलों एवं महानगरों में राहुल गांधी द्वारा चलाई गयी भारत जोड़ो यात्रा की सफलता एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई हैं। जिसका मैं स्वागत करता हूं। मेरी जानकारी के अनुसार जिलाध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा की जा रही है। बहुत शीघ्र जिलाध्यक्षों की भी चुनावी प्रक्रिया के उपरान्त नियुक्तियां की जाएंगी। मैं वर्तमान में अगले जिलाध्यक्ष की नियुक्ति तक शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर कार्य करता रहू़ंगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से मेरी मांग है कि कांग्रेस पार्टी के हित में शीघ्र ही कांग्रेस जिलाध्यक्षों की चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाए।