भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘बूथ चलो – गाँव चलो’ अभियान के अंतर्गत नगर निगम अल्मोड़ा के मुरलीमनोहर वार्ड में बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रभारी के रूप में शामिल होकर त्रिलोचन जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी को सशक्त बनाने हेतु विचार साझा किए।
जोशी ने अपने उद्बोधन में भाजपा की मजबूत वैचारिक नींव, संगठनात्मक विकास, चुनावी सफलता और भारतीय राजनीति में हुए ऐतिहासिक परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की बीते 11 वर्षों की प्रगति का भी उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लें।
बैठक के दौरान वार्ड की समस्याओं की समीक्षा की गई और नगर निगम स्तर से समाधान का भरोसा भी दिलाया गया।
इस अवसर पर वार्ड की पार्षद नेहा टम्टा द्वारा त्रिलोचन जोशी का स्वागत फूल-मालाओं से किया गया। बैठक की अध्यक्षता पवन लाल साह ने की एवं संचालन पीयूष कुमार द्वारा किया गया।
बैठक में प्रमुख रूप से नेहा टम्टा, पवन लाल साह, अतुल साह, हरीश नेगी, विनोद गिरी गोस्वामी, राहुल टम्टा, सूरज टम्टा, करन टम्टा, तारा चन्द्र, शीतल टम्टा, जीवन्ती देवी, शैलेन्द्र टम्टा, अनुज सार्की, सुमित टम्टा, गीता टम्टा, निशा टम्टा, पूजा टम्टा, रमेश लाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।