भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा के नगर अध्यक्ष के रूप में विनीत बिष्ट के मनोनयन के बाद कार्यकर्ताओं ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट को पुष्पमालाओं से स्वागत किया और उनके सम्मान में मिष्ठान वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिससे खुशी का माहौल बना।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने इस सम्मान के लिए पार्टी के जिला और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के उद्देश्य को और मजबूती से आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनका प्रमुख लक्ष्य 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को पुनः सत्ता में लाना है और अल्मोड़ा विधानसभा से पार्टी के उम्मीदवार को विधायक बनाने के लिए भी वे लगातार प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरज सिराड़ी, जिलापंचायत सदस्य महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत, अर्जुन बिष्ट, अमित साह मोनू, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, बिट्टू कर्नाटक, त्रिलोचन जोशी, गोपाल जीना, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, नमित जोशी, मनोज सनवाल, हरिश कनवाल, आशीष गुरुरानी, आशीष कुमार, रमेश लाल, अभय साह, अक्षित पांडे, आशीष जोशी, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किरन पंत, बिना नयाल, प्रेमा मेर, मीना नेगी, रेखा आर्या, निशा बिष्ट, नमन गुरुरानी, चंदन बहुगुणा, संदीप श्रीवास्तव, मदन बिष्ट, प्रेम लटवाल, आनंद लटवाल, सौरभ वर्मा, सुनील बिष्ट, विजय चौहान, देवाशीष नेगी, जगदीश चौहान सहित अन्य कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी की सफलता की कामना की।