अल्मोड़ा – देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
एसएसपी द्वारा गार्ड सलामी ग्रहण करने के बाद थाने का निरीक्षण शुरू किया गया। निरीक्षण में एसएसपी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान दिया:
थाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, हवालात और भोजनालय आदि की बारीकी से जांच की गई। थाने में साफ-सफाई सही पाई गई।
अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया और सभी प्रविष्टियों को चेक किया गया। स्टॉफ को अभिलेखों के सही रख-रखाव के लिए सराहा गया।
ऑनलाइन जीडी, आईआईएफ फॉर्म्स, सीसीटीएनएस कार्य और विभिन्न पोर्टल्स की समीक्षा की गई, जो सभी अपडेट पाए गए। हेड कांस्टेबल विनोद कुमार के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
लंबित विवेचनाओं और शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच की गई। सभी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
सरकारी संपत्ति का सही रख-रखाव भी सही पाया गया, जिसके लिए हेड मोहर्रिर गणेश सिंह को पुरस्कृत किया जाएगा।
जवानों को शस्त्र हैंडलिंग का अभ्यास कराया, उनके शस्त्रों के बारे में जानकारी परखी गई और उन्हें निरंतर अभ्यास करने की सलाह दी गई।
थाने में आने वाले आगंतुको और शिकायतकर्ताओं के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करने के लिए निर्देशित किया गया।
नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेन्स अपनाने की सलाह दी और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री और भंडारण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए।
थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक को स्मार्ट पुलिसिंग और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान दान सिंह मेहता, वाचक, अपर उ0नि0 लोमेश कुमार, अपर उ0नि0 अभिसूचना सुनीता बोरा, और थाने के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।